पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार में जन्मतिथि में सुधार के लिए गलत या फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों का अब आधार नंबर भी रद्द किया जा रहा है। बिहार में पिछले तीन महीनों में ऐसे 1.66 लाख लोगों के आधार नंबर रद्द किए गए हैं। आधार नंबर रद्द होने के बाद लोग पटना स्थित शक्ति टावर के आधार सेवा केंद्र के अलावा जीपीओ, पटना स्थित आधार सेवा केंद्र में कारण जानने पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को अपना आधार नंबर फिर से ऐक्टिव करने के लिए विकल्प भी दिया जा रहा है। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड में जन्मतिथि में सुधार के लिए आवेदन करते हैं। आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों के फर्जी पाए जाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। यूआईडीएआई द्वारा इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर आवेदन को रद्द करने के साथ आधार नंबर भी रद्द...