मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- गायघाट, एक संवाददाता। उस दर्दनाक हादसे के 37 माह हो गए। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के भटगामा घाट पर बागमती नदी में नाव डूबने से 13 लोगों की जान गई थी। नौ स्कूल जाने वाले बच्चे और राशन की दुकान पर राशन के लिए निकले चार लोग मौत के मुंह में समा गए थे। सरकार के मंत्री मौके पर पहुंचे अविंलब पुल बनाने का वाद किया। वैशाली के राघोपुर में भीषण नाव हादसे में श्राद्ध का भोज में शामिल 13 मासूमों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर की तीन साल पुरानी घटना की याद ताजा हो गई है जहां आज भी पुल नहीं होने के कारण लोग जान हथेली पर लेकर बागमती की धारा पार करते हैं। सितम्बर 2023 में 13 जान जाने के बाद भटगामा घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा हुई और काम भी शुरू हुआ। लेकिन बीते 15 माह पहले शुरू किया गया निर्माण कार्या बाढ़ का हवाला देक...