बिहारः लालच में 2 अफसर गए जेल; मुजफ्फरपुर में सीओ, आरओ को भू माफिया से रिश्ता महंगा पड़ा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के मुजफ्फरपुर में मुशहरी अंचल के सीओ (अंचलाधिकारी) और आरओ (राजस्व पदाधिकारी) को भूमाफिया से सांठगांठ रख काली कमाई का लालच महंगा पड़ा। मुशहरी के निलंबित अंचल अधिकारी (सीओ) महेंद्र शुक्ला और राजस्व अधिकारी (आरओ) करुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनपर भू-माफिया से मिलीभगत कर फर्जी केवाला से जमीन का दाखिल-खारिज करने का आरोप है। सीओ सहित आठ के खिलाफ सहबाजपुर के एक रिटायर्ड अवर सचिव विजय कुमार ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों से वरीय अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। इस मामले में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के बेलसंड विधायक अमित रानू पर शिकंजा कस सकता है। मामले में केस के आईओ की अर्जी पर सीओ महेंद्र शुक्ला, आरओ करुण कुमार व राजस्व कर्मचारी अनुज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.