बिहारः पटना से भागलपुर तक 1050 सड़कें बाढ़ से बर्बाद, बनाने में 1 हजार करोड़ खर्च होंगे
पटना, सितम्बर 20 -- बिहार में आई बाढ़ के कारण 17 जिलों की 1050 से अधिक ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इनकी लंबाई करीब दो हजार किलोमीटर है। ग्रामीण कार्य विभाग को जिलों से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट में इन सड़कों के पानी में डूबे होने की जानकारी दी गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बाढ़ में टूटी सड़कों की मरम्मत में करीब एक हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। ग्रामीण कार्य विभाग के निर्देश पर जिलों से ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर दैनिक रिपोर्ट भेजी जा रही है। विभाग के मुताबिक, बाढ़ के पानी में डूबी किस सड़क का कितना हिस्सा (आंशिक अथवा पूर्ण) क्षतिग्रस्त है, इसकी वास्तविक जानकारी पानी उतरने के बाद मिलेगी। विभाग ने सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और पानी उतरते ही सड़कों की मरम्मत शुरू करने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक भागलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.