नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- बिहार के सीतामढ़ी से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और सतर्कता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। मेहसौल थाना के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने एक युवती ने गन और गोली के बोल वाले गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाया लेकिन, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होने के बाद कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। ​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'ड्रीम इंस्टा क्वीन 00' नामक अकाउंट से अपलोड किया गया यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवती थाने के गेट के सामने बेफिक्र होकर रील बनाती दिख रही है, जबकि पास मौजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की मुस्तैदी को लेकर ...