बिहारः जेल से निकलते मुजफ्फरपुर के CO, RO पर 2 नया FIR, दाखिल-खारिज में फर्जीवाड़ा का आरोप
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर के निलंबित मुशहरी के पूर्व अंचलाधिकारी महेंद्र शुक्ला की परेशानी जमानत पर जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ गई है। फर्जी दस्तावेज पर दाखिल-खारिज करने के मामले में मंगलवार को उनपर दो और नई एफआईआर दर्ज की गई है। एक मामला कोर्ट के आदेश पर सदर थाने में और दूसरा पीड़ित के आवेदन पर मुशहरी थाने में दर्ज किया गया है। इस मामले में निलंबित सीओ के साथ आरओ करुण करण भी नामजद हैं। राजस्व विभाग में फर्जी दाखिल-खारिज के रैकेट को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। सदर थाने में दर्ज कराए गए मामले में परिवादी 72 वर्षीय भोला साह ने आरोप लगाया है कि मुशहरी अंचल के धर्मपुर मौजा में उन्होंने मो. मनीरूद्दीन से 12 जनवरी 1979 को एक एकड़ 26 डिसमिल जमीन का केवाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.