बिहारः जहाज के बाथरूम में गर्भवती की डिलीवरी नौबत क्यों आई? नहीं बची नवजात की जान
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने से बिहार के लोगों की परेशानी बरकरार है। बीमार और महिलाओं को खास परेशानी हो रही है। भागलपुर में नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट से बियाडा जहाज घाट बरारी आ रहे एक जहाज पर गुरुवार शाम साहू परबत्ता निवासी 21 वर्षीय गर्भवती महिला सुषमा कुमारी की समय से पहले डिलीवरी हो गई। जैसे ही जहाज बियाडा घाट पर पहुंचा वहां बने मेडिकल कैंप में तैनात महिला चिकित्सक ने जहाज पर जाकर महिला व नवजात बालक के स्वास्थ्य की जांच की। महिला को स्ट्रेचर से उतारकर एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत स्थिर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहाज पर महिला को लेबर पेन शुरू होने के बाद वह जहाज पर बने बाथरूम में चली गई। महिला ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.