पटना सिटी, सितम्बर 20 -- बिहार की राजधानी पटना में एक कलयुगी बेटे ने नशे की हालत में अपनी ही मां को जिंदा जलाकर मार डाला। जिले के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला, दुल्ली घाट में घटना शनिवार देर रात की है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है, जो स्व. नन्हकी साहनी की पत्नी थीं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मोहल्ला वासियों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रेखा देवी अपने पुत्र चिंटू के साथ बसंत लाल के मकान में किराये पर रहती थीं। ऑटो चालक चिंटू हाल के दिनों में नशे का आदी हो गया था। शनिवार की देर रात नशे की हालत में घर लौटा और किसी बात को लेकर मां से विवाद करने लगा। अचानक उसने ऐसा...