नई दिल्ली, मार्च 26 -- बिहार में अब हड़ताली राजस्व अधिकारियों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है जो बुधवार की शाम पांच बजे तक काम पर नहीं लौटे। विभाग ने जिलों से अंचलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों की सूची तलब की है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में वृहद स्तर पर हड़ताली अधिकारियों का निलंबन या अन्य कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। इसके तहत हड़ताली अधिकारियों की सेवा में टूट भी हो सकती है। विभाग के अनुसार बीते नौ मार्च से हड़ताल पर रहे राजस्व अधिकारियों को 25 मार्च की शाम पांच बजे तक अपने काम पर लौटने को कहा गया था। लेकिन कई ऐसे सीओ और राजस्व अफसर हैं जो काम पर नहीं लौटे जिसके बाद अब कठोर ऐक्शन की तैयारी की गई है। खुद विभाग के मंत्री सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.