सारण, अक्टूबर 2 -- Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर है। बिहार का सारण जिला बाढ़ की मार से त्रस्त है। इस बीच जिले में बाढ़ राहत और बचाव कार्य तेज किया गया है। यहां एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की कुल 19 टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हेलिकॉप्टर से 3,000 से अधिक राशन पैकेट एयर ड्रॉप किए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों से कुल 40,000 राशन पैकेट सारण भेजे जा रहे हैं। 75,000 पॉलिथीन शीट भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण, बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। सारण में बाढ़ की स्थिति एवं आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती तथा राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सारण के बाढ़ पीड़ित किसी भी आपातकालीन स्थिति मे राज्य के आप...