संवाद सूत्र, सितम्बर 1 -- बिहार के औरंगाबाद जिले में हैवानों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोर है कि लड़की को सड़क से ही हैवान उठा ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद प्रिंस कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीसरे आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। तीनों आरोपी स्थानीय क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की घर से पैदल अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि कई घंटे बाद युवकों ने लड़की को उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर छोड़ दिया और व...