नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में कराए जा रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने की सहमति दे दी। शीर्ष अदालत ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई की जाएगी। याचिकाओं में विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने और राज्य में मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर ही विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जॉयमाल्या बागची की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे याचिकाओं की प्रति निर्वाचन आयोग को मुहैया कराएं, हम इस पर गुरुवार को विस्तार से सुनवाई करेंगे। इससे पहले, बिहार में एसआईआर कराने के निर्वाचन आयोग के 24 जून के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल करने वालों की ओर से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.