बिहार: रेलवे ट्रैक पर पानी आया तो तुरंत रोक देंगे ट्रेन, नेपाल में बाढ़ के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट
निज संवाददाता, अगस्त 27 -- नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिला प्रशासन से बात कर आपसी समन्वय बना इस आपदा से निपटने का आग्रह किया है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीआरएम ने इंजीनियरिंग विभाग के सभी रेलकर्मियों व अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। ट्रैकमैन के साथ ही पुलों की निगरानी करने वाले रेलकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया और जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ रेल प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.