निज संवाददाता, अक्टूबर 15 -- निज संवाददाता, हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए भीषण हादसे में दो परिवारों की नौ बच्चियों समेत 13 लोगों की हृदयविदारक मौत के बाद रामपुर श्यामचंद गांव में मातम पसरा है। बुधवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अब इस मामले में ऐक्शन लिया है। डीएम वर्षा सिंह लापरवाही बरतने पर राघोपुर के सीओ और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दोनों पदाधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने चल रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। तत्काल राहत प्रदान करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को आपदा के तहत अनुग्रह अनुदान के रूप में 4-4 लाख रुपये, कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ...