बिहार: मछली-शराब पार्टी में पांचवां कौन था, 4 दोस्तों की मौत मामले में नया एंगल; जहर से मौत की आशंका
निज संवाददाता, सितम्बर 1 -- पटना से सटे बाढ़ के बेढना गांव में जहरीला पेय पदार्थ पीने से चार दोस्तों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। चिकित्सक को आशंका है कि मौत की वजह जहर है। चारों शवों का पोस्टमार्टम करने वाले बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पार्टी के लिए बनी मछली, पानी या शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया गया होगा। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामला पॉइजनिंग का है। इसी से मौतें हुई हैं। लक्षणों और प्राथमिक उपचार के बाद की स्थिति से यही लगता है कि जहर से मौत हुई है। शराब, खाना और पानी - किसी में भी जहर हो सकता है। सभी लक्षण जहर के हैं। नकली शराब से इस तरह की मौत नहीं हो सकती। मृतकों का बिसरा तैयार है। इसकी रासायनिक जांच के बाद ही जहर की प्रकृति का पता चल सकेगा। यह भी आशंका है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.