हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 12 -- हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा। बिहार में पुलिस ने बंधक बना कर रखी गईं लड़कियों को आजाद कराया है। इन लड़कियों को नौकरी के बहाने बुलाया गया था और फिर उन्हें नर्तकी बनाकर नचवाया जाने लगा। भोजपुर जिले की पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत छापेमारी कर बंधक बनाकर रखी गई 12 लड़कियों को मुक्त कराया है। इनमें तीन बालिग और नौ नाबालिग लड़कियां हैं। ‌मौके से महिला समेत दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुक्त करायी गयी लड़कियां सीतामढ़ी, रोहतास, बक्सर और भोजपुर के अलावा पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। वहीं गिरफ्तार महिला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की जुली कुमारी और संचालक बबुरा गांव निवासी मुकेश कुमार पासवान है। सदर एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि धोबहा ...