नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बिक्रम/ पटना, हिन्दुस्तान टीम। बिहार की राजधानी पटना से सटे बिक्रम में भैया की हैवानियत ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यहां रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में शनिवार सुबह 20 वर्षीय अजीत कुमार ने दबिया से अपने डेढ़ वर्षीय छोटे भाई की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपित ने गांव के देवी मंदिर में वारदात को अंजाम दिया और शव को गमछे में लपेटकर घर लौट आया। यह देख परिजन सन्न रह गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में ग्रामीणों ने आरोपित अजीत कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त दबिया जब्त कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक नशे का आदी है और नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर अक्सर परिजनों से झगड़ा करता था। पुलिस को आशंका है कि नशा करने का विरोध किए जाने पर अज...