दरभंगा, सितम्बर 29 -- बिहार के दरभंगा जिले में स्थित मशहूर कुशेश्वरनाथ धाम में बच्ची से छेड़खानी की वारदात हुई है। दरअसल बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में पूजा करने गई सात साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप मंदिर के ही पंडा शिव कुमार झा पर है। बच्ची की मां के आवेदन पर कुशेश्वरनाथ थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी पंडा को सहरसा के पंडौल से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रविवार को कुशेश्वरनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची बाबा कुशेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि पंडा शिव कुमार झा ने बच्ची को मंदिर परिसर के विभिन्न देवस्थलों में पूजा कराई। पूजा के बाद बच्ची ने पंडा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आरोप है कि इ...