हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 12 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकारी विभागों के ठेकों में भ्रष्टाचार मामले में वरिष्ठ आईएएस आनंद किशोर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। अब आनंद किशोर से अब छठ बाद पूछताछ होगी। दरअसल आईएएस के अनुरोध पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरी बार उनको समय उपलब्ध कराया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, आनंद किशोर को बुधवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना था पर आईएएस ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए पूछताछ की तिथि बढ़ाने की मांग की, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उनको छठ बाद पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले ईडी ने उनको 30 अक्तूबर को उपस्थित होने का समन भेजा था। मगर आनंद किशोर उपस्थित नहीं हो सके थे। उनके अनुरोध पर उनको समय उपलब्ध कराया गया था। उनसे पूछताछ के लिए दूसर...