बिहार: चिराग पासवान के विधायक अमित कुमार रानू के घर रेड, जमीन विवाद में MLA के भाई की तलाश
सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधायक अमित कुमार रानू के घर बिहार में छापा पड़ा है। अमित कुमार रानू सीतामढ़ी जिले के बेलसंड से विधायक हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में विधायक अमित कुमार रानू के भाई सोनू सिंह पर दबंगई का आरोप लगा है। एलजेपी (आर) विधायक रानू सिंह के भाई सोनू सिंह पर जमीन को लेकर दंबगई करने का केस दर्ज है। कहा जा रहा है कि जमीन विवाद में बाउंड्री तोड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुजफ्फरपुर में विधायक के आवास पर पुलिस उनके भाई की तलाश में पहुंची है। विधायक के सरस्वती नगर स्थित आवास पर यह छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दबंगई से जुड़े इस केस में एमएलए के भाई समेत करीब 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज है। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अहियापुर थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.