पटना, सितम्बर 24 -- बिहार में दानापुर पीडीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन में फर्जी पुलिस बनकर यात्रियों से लूटपाट और नीचे फेंकने वाले सनकी रोहित तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बक्सर के समीप चलती ट्रेन में अगवा कर वैशाली के युवक की हत्या किये जाने के बाद तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने उसे मंगलवार को बक्सर और वाराणसी के बीच मोहनसराय से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर अगवा वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चांद सराय गांव निवासी मुकेश राय के पुत्र नितिन कुमार का शव भी मंगलवार रात आरा स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपित शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव निवासी जयराम तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी का पुत्र है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर निकला था। 15 दिन पह...