प्रधान संवाददाता, अक्टूबर 5 -- गंगा नदी का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। मालदा रेल डिवीजन के तहत साहिबगंज-बड़हरवा सेक्शन में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटने के कारण डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। हालांकि, इस सेक्शन में अप लाइन से सीमित गति से ट्रेनों का आवागमन जारी है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेलवे ने बताया है कि प्रभावित कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। चार अक्टूबर को शुरू होने वाली ट्रेन में 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू को रद्द किया गया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है जिनमें साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें साहिबगंज से सुबह 09:30 बजे और शाम ...