बिहार: कमरे में नग्न हालत में मिली विधवा महिला की लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका; हड़ंकप
गया जी, अक्टूबर 1 -- बिहार के गयाजी में विधवा महिला की नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर के मल्लाह टोली की घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है और वो मूख बधिर बताई जा रही हैं। शक जताया जा रहा है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला घर में अकेली रहती थीं और उनकी कोई संतान नहीं थी। महिला के सिर पर गैस सिलेंडर से हमले के निशान पाए गए हैं। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा मिला है। आशंका है कि सिलेंडर से हमला कर महिला की जान ली गई है। इधर इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के भी कान खड़े हो गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी एसपी अभिनव और मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहरी तफ्तीश में जुटी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.