बिहार: ईओ विमल कुमार के शरीर पर चोट के गंभीर निशान, एस्फिक्सिया से हुई मौत; रिटायर्ड जज से जांच की मांग
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 5 -- बिहार में डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की भयावहता को उजागर किया है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में उनके शरीर पर कठोर और कुंद वस्तु से कई गंभीर चोटें पहुंचाए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, विमल कुमार की मौत दम घुटने (एस्फिक्सिया) और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुए हेमरेजिक शॉक से हुई। मंगलवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने जांच की गति और तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी। आईजी ने स्पष्ट किया कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.