आरा, अक्टूबर 15 -- बिहार के भोजपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। आरा शहर में अपराधियों ने एक रिटायर अफसर को गोलियों से भून दिया है। सुबह-सुबह जैन कॉलेज के पास कस्टम के रिटायर अधिकारी को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वो क्षत्रिय संगठन से भी जुड़े थे। आरा के जैन कॉलेज के सामने हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि वे रोजाना मॉर्निंग वाक करने के लिए रमना मैदान जाते थे। आज अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रिटायर अफसर को छह से सात गोली मारने की बात कही जा रही है। मृतक का नाम रामकुमार सिंह बताया जा रहा है। रिटायर कस्टम अफसर रामकुमार सिंह रोटरी क्लब के पूर्व...