प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना, जयनगर समेत अन्य जगहों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 09041/42 उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन उधना से एक मार्च और जयनगर से दो मार्च को चलेगी। उधना से सुबह पौने छह बजे चलकर 3.20 बजे छिवकी पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से रात पौने दस बजे चलकर दोपहर पौने एक बजे छिवकी स्टेशन आएगी। इसी तरह 09053/54 उधना बरौनी स्पेशल ट्रेन उधना से एक मार्च और बरौनी से दो मार्च को छिवकी होकर चलेगी। 09427/28 साबरमती दानापुर स्पेशल ट्रेन एक मार्च को साबरमती से और दानापुर से दो मार्च को प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 06021/22 पोदनूर बरौनी स्पेशल ट्रेन पोदनूर से दो व नौ मार्च और बरौनी से पांच व 12 मार्च को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। इ...