जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड के धरना के दौरान भी बिहार, मुंबई और ओडिशा मार्ग की आठ ट्रेनें 1 से 3 घंटे देर से मंगलवार सुबह टाटानगर स्टेशन पहुंचीं। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मिनट, कटिहार टाटानगर एक्सप्रेस 3 घंटे 23 मिनट, कुर्ला शालीमार 2 घंटे 2 मिनट, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 1 घंटे 25 मिनट, हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 1 घंटे, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटे, बड़बिल-टाटानगर मेमू ट्रेन 3 घंटे देर से पहुंचीं। वहीं, दोपहर के बाद भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, हावड़ा सीएसएमटी मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस 1 घंटे 38 मिनट, ऋषिकेश-पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 3.5 घंटे, आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 45 म...