प्रयागराज, फरवरी 28 -- होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 09041/42 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन उधना से एक मार्च और जयनगर से दो मार्च को चलेगी। उधना से सुबह पौने छह बजे चलकर 3:20 बजे छिवकी पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से रात पौने दस बजे चलकर दोपहर पौने एक बजे छिवकी स्टेशन आएगी। इसी तरह 09053/54 उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन उधना से एक मार्च और बरौनी से दो मार्च को छिवकी होकर चलेगी। 09427/28 साबरमती-दानापुर स्पेशल ट्रेन एक मार्च को साबरमती से और दानापुर से दो मार्च को प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 06021/22 पोदनूर बरौनी स्पेशल ट्रेन पोदनूर से दो व नौ मार्च और बरौनी से पांच व 12 मार्च को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 0...