लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के खगौर गांव के किऊल नदी स्थित मैदान पर चार फरवरी से चल रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय महिला फुटबॉल लीग के फाइनल मैच में शनिवार को मननपुर की टीम ने बिहरौरा को पांच गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में बिहरौरा की टीम पूरे खेल के दौरान विपक्षी खेमा में एक भी गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाई। हालांकि दोनों टीम के खिलाड़ियों का फाइनल मुकाबले में बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिला। मैच का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र ने टॉस उछाल कर किया। जबकि समापन विजेता, उपविजेता टीम को डीएम के अलावे नगर सभापति अरविंद पासवान, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, संयुक्त सचिव अभिषेक पटेल उर्फ पुन्नू बाबू, कोषाध्यक्ष शाहनवाज आलम, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मुखिया जूली देवी एवं स...