सहरसा, सितम्बर 23 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा-पटोरी बाजार में मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।जानकारी के अनुसार चोरों ने फेमस लाइट हाउस, वसीम मोबाइल शॉप और सुनील पान दुकान को निशाना बनाया। दुकानदार मो. अनवर ने बताया कि दुकान से तीन मोटर चोरी हुई है। वहीं मो वसीम के अनुसार कई मोबाइल फोन, मॉनिटर, चार्जर समेत अन्य सामान और गल्ले में रखे करीब एक हजार रुपये चोरी हुए हैं। सुनील पान दुकान से पान मसाला समेत अन्य सामान चोरी होने की बात बताई गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिहरा-पटोरी बाजार में तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू क...