भागलपुर, फरवरी 25 -- बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर उत्तर पंचायत, वार्ड संख्या 12 निवासी दिलीप यादव के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक का घर से वासा महज लगभग एक सौ मीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब चार बजे गाय लगाने के लिए वासा की ओर गया था। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव अमरूद के पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर आसपा स के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल बिहपुर पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.