बिहपुर में राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन गोल्ड कप 27 से
भागलपुर, मार्च 23 -- बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 27 से 29 मार्च तक रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर (नवगछिया) में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) आयोजित होगी। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, संरक्षक चंदन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अमन आनंद, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा आदि इसकी निगरानी कर रहे हैं। संघ के सचिव गौरीशंकर ने बताया कि मैच संचालन के लिए 11 राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.