भागलपुर, अप्रैल 5 -- बिहपुर प्रखंड के बिक्रमपुर स्थित प्रज्ञा गायत्री पीठ से शनिवार को ज्योति कलश रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा की शुरुआत ध्वज फहराकर की गई। पूरे मार्ग में गायत्री मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पीले वस्त्रों में सैकड़ों महिलाएं, बालिकाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान समाज में प्रेम, सद्भाव और सद्गुणों के प्रसार की कामना की गई। रथयात्रा का रात्रि विश्राम नरकटिया गांव में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...