भागलपुर, मई 8 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र और गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल के मंत्री बनने पर गुरुवार को बिहपुर में खिलाड़ियों और समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। मालूम हो कि विधायक ई. शैलेंद्र नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संरक्षक भी हैं। राज्य प्रवक्ता सह संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, विद्यासागर कुमार, गोल्डन कुमार, आदित्य राज, गौतम कुमार, अजीत, विशाल कुमार, गोविंद कुमार और गोलू कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कार्यकर्त्ताओं में मंत्री बनने पर उत्साह यह भी पढ़ें- बुलो, ई शैलेंद्र एवं निशांत को मंत्री बनाए जाने...