भागलपुर, अप्रैल 25 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में आज सुबह 11 बजे कांग्रेस सृजन साथी सह सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव : सांसद यह भी पढ़ें- बैठक में सृजन साथी अभियान व महिला आरक्षण बिल पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...