भागलपुर, अप्रैल 29 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक खेल मैदान के समग्र विकास को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। जिला परिषद सदस्य रेणु चौधरी और जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल द्वारा मैदान में चारदीवारी, दर्शक दीर्घा और रनिंग ट्रैक निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश भी जारी किया है। बताया जाता है कि बिहपुर का यह खेल मैदान लंबे समय से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रमुख केंद्र रहा है, जहां समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं अभ्यास सत्र आयोजित होते रहे हैं। यह भी पढ़ें- धरहरा से रेलवे स्टेशन तक सात मीटर चौड़ा सड़क बनाने की कवायद शुरू हालांकि, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड...