भागलपुर, फरवरी 16 -- नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहपुर स्थित मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय मैदान पर खेले गए नवगछिया टी 20 क्रिकेट लीग-1 के दूसरे सेमीफाइनल में बिहपुर क्रिकेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवगछिया जूनियर की टीम को 11 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया जूनियर की टीम की शुरुआत संतुलित रही। पूरी टीम 145 रन पर सिमट गई और बिहपुर ने 11 रनों से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.