पटना, फरवरी 2 -- बिहटा पुलिस और स्पेशल टीम ने 9000 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, होली के पहले शराब पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इसके बाद वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को कन्हौली के पास रोका गया। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश की। लेकिन उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार चालक राजस्थान निवासी जितेंद्र कुमार सिंह है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब पंजाब से दरभंगा के लिए लोड किया गया था। बाकी उसे कोई जानकारी नहीं है। 160 लीटर देशी शराब जप्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार: मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर बाजार से सटे एसएच-2 पर अख्तियारपुर पुल के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.