पटना, जनवरी 28 -- बिहटा में अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र राकेश कुमार (33) की गोली मार हत्या कर दी। घटना आईआईटी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। मंगलवार की सुबह राकेश का शव कुएं से बरामद हुआ। युवक के पीठ में गोली लगी थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम घटनास्थल पर पहुंच नमूने इकट्ठा कर ले गए। राकेश कुमार दरियापुर निवासी सर्वा उर्फ सखा पासवान का पुत्र था। राकेश की मां पूर्व में वार्ड पार्षद थी। उसकी मौत की खबर खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई बालकृष्ण उर्फ छोटे पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब से घर से नाश्ता कर राकेश सड़क पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात तक वह...