पटना, जनवरी 8 -- बिहटा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर से 50 हजार नकदी और जेवरात चोरी कर ली। घर के लोग बुधवार सुबह जगे तो कमरा का ताला टूटा और सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। चोरी की पूरी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी में तीन लोग घर में घुसते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ बैग और सामान घर के बाहर खेत में फेंके हुए मिले हैं। पीड़ित मदन ठाकुर ने अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.