पटना, अप्रैल 4 -- बिहटा स्थित आईआईटी पटना के मुख्य गेट पर शुक्रवार को अभिभावक और छात्रों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने बिहटा स्थित आईआईटी परिसर में संचालित फाउंडेशन एकेडमी विद्यालय को अचानक बंद करने से नाराज है। मुख्य गेट पर धरना पर बैठे सैकड़ों लोगों ने आईआईटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि अचानक विद्यालय बंद होने से करीब 800 बच्चों का भविष्य पर संकट मडराने लगा है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी आईआईटी प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों को परिसर में प्रवेश पर रोक लगाकर रखा है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर शांत कराया। डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा के आश्वासन के बाद छात्रों और अभिभावक ने धरना समाप्त किया।वहीं, आईआईटी पटना के निदेशक और रजिस्टार ने न्यायालय के आदेश की प्रति रिसीव करने...