पटना, जून 22 -- बिहटा थाना क्षेत्र के सदीसोपुर गांव में रविवार को ईंट से कूंचकर नौबतपुर इलाके के मोहम्मद चांद (22) की हत्या कर दी गई। परिजन ने उसके दोस्तों पर घर से बुला ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से चांद का मोबाइल बरामद हुआ है। जबकि बाइक गायब है। नौबतपुर के गोनवा निवासी चांद के पिता अकबर अंसारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसकेे दोस्तों ने फोन कर बुलाया। इसके बाद चांद ने बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद हम लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। जिसके कारण अनहोनी की शंका होने लगी। रविवार की सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि चांद का शव सदीसोपुर गांव के एक नवनिर्मित मकान में पड़ा है। जब हम लोग पहुं...