औरंगाबाद, जनवरी 29 -- बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की रुचि विकसित करने को लेकर हसपुरा प्रखंड के बिहटा गांव के मिडिल स्कूल में गुरुवार को सपोर्ट टू प्री-प्राइमरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन करते हुए शिक्षक मो. सुहैल खां ने कार्यक्रम के उदेश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी स्तर के बच्चों को विद्यालयी वातावरण से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सीखने की रुचि विकसित करना है। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59 के बच्चों का वर्ग एक में पूर्ण नामांकन के लिए बच्चों के बीच चित्रकला, बॉल थ्रो, बैलून खेल अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया नागेंद्र कुमार, हेडमास्टर ममता कुमारी, सरपंच धनंजय घोष...