औरंगाबाद, जनवरी 29 -- बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन परियोजना के क्रियान्वयन की मांग को लेकर गुरुवार को अरवल जिला और औरंगाबाद जिला से दर्जनों आंदोलनकारी महाबोधी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बिहटा औरंगाबाद रेल परियोजना संघर्ष समिति द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित महाधरना में ये लोग शामिल होंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सरकार को चेतावनी देने के उद्देश्य से यह महाधरना आयोजित किया जा रहा है। संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि वर्ष 2007 में शिलान्यास के बावजूद बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन परियोजना अब तक अधर में लटकी हुई है। परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए समिति द्वारा अब तक पैदल यात्रा, प्रखंड घेराव, अनुमंडल घेराव और जिला घेराव जैसे कई आंदोलन किए जा चुके हैं। इसके अलावा दो बार रेल ...