जहानाबाद, मई 18 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल विधायक मनोज शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात कर बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल लाइन परियोजना पर चर्चा की और परिजनों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। विधायक के आग्रह पर रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूर्ण कर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि रेल परियोजना कार्य समयबद्ध रूप से प्रारंभ हो सके। विधायक ने इस परियोजना पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। विधायक ने कहा है कि क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए हम सतत प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल लाइन के लिए शीघ्र शुरू होगी भूमि अधिग्रहण इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र के विकास, र...