पटना, मार्च 25 -- आईआईटी थाना क्षेत्र स्थित एचपीसीएल डिपो से तेल लोदकर जा रहा एक टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। हादसे के बाद बाइक तेल टैंकर में ही फंस गया। भागने के दौरान कालीगंज मोड़ के समीप टैंकर में आग लग गई। जिससे टैंकर धू-धूकर जल गया। हालांकि चालक टैंकर से कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से टैंकर जलकर खाक हो गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की पहचान नहीं हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार राज ने बताया कि टैंकर ने दिलावरपुर के पास बाइक में धक्का मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयेे। पर बाइक टैंकर के पिछले हिस्सा में फंस गई। चालक टैंकर लेकर भागने में बाइक सड़क पर रग...