शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 129वीं जयंती पर गुरुवार को संकल्प एवं योग विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अतिथियों ने बिस्मिल की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. सिराज अहमद अंसारी ने कहा कि शहीदों का जीवन समाज को प्रेरणा देता है। डॉ. अनुराग अग्रवाल ने नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित कराने की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- बिस्मिल के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने क...