बक्सर, मार्च 20 -- कार्यक्रम आज महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से बिस्मिल्ला खां सम्मानित हुये थे बक्सर, हमारे संवाददाता। उस्ताद बिस्मिल्ला खां का शहनाई वादन के क्षेत्र में अद्वितीय स्थान है। यही कारण है कि बिस्मिल्ला खां को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक कहा गया है। बिस्मिल्ला खां का जन्म 21 मार्च, 1916 को डुमरांव नामक स्थान पर हुआ था। उनकी जयंती पर डुमरांव स्थित राज हाई स्कूल में बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें जाने माने शास्त्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी इस महोत्सव में अपनी कला का जौहर दिखायेंगे। उक्त बातें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डीएम साहिला ने कहीं। बताया कि महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैय...