गोरखपुर, मार्च 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के जोधपुर गांव के पूरब रविवार की सुबह बायसी नाले में मिले अज्ञात शव की सोमवार को पहचान हो गई। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के डुमरी खास के निवासी बिस्मिल्लाह (60) के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर पहचान की। परिजनों ने बताया कि 21 फरवरी को घर से लापता हो गए थे। दो दिन पहले पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...