मधुबनी, मई 15 -- बिस्फी। जेएन कॉलेज के प्रिंसिपल फूल देव पासवान ने डिग्री कॉलेज बिस्फी का प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में योगदान किया है।प्राचार्य ने लनामिवि के रजिस्ट्रार के पास योगदान किया है।योगदान के बाद उन्होंने डिग्री कॉलेज के रूप में अस्थायी रूप से चयन किये गये 2 उमावि नाहस-खंगरैठा पहुंचे।स्थानीय लोगों तथा एचएम प्रमोद झा आदि से पठन-पाठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय परिसर में कॉलेज के लिए आवंटित भवन का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई,सुरक्षा,शौचालय आदि को देखा। बिस्फी डिग्री कॉलेज बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा प्रभारी प्रधानाचार्य को सम्मानित भी किया गया। 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के एचएम प्रमोद झा ने कहा कि हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि मेरे विद्यालय में डिग्री कॉलेज की पढाई होगी। इसके लिए हर तरह से सहयोग किया...